12:27 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी डबल-डेकर बस की पिक-अप से आमने-सामने की भिड़ंत,दो की मौत दो गंभीर

उझानी डबल-डेकर बस की पिक-अप से आमने-सामने की भिड़ंत,दो की मौत दो गंभीर।

उझानी-बदांयू 3 मार्च।

बरेली मथुरा हाइवे पर निर्माणाधीन 6 लेन हाइवे पर गांव दहेमू के पास कासगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डग्गामार डबल-डेकर बस ने पिक-अप में बैठे हाइवे पर काम करने वाले मजदूरों को लेकर कछला जा रही पिकअप में टक्कर मार दी,हादसा इतना भयानक था कि पिक-अप के परखच्चे उड़ गये, उसमें बैठे चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो मजदूर गंभीर घायल हो गये। जिन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में एडमिट करा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार पिक-अप चालक दिनेश 28 निवासी अलवर राजस्थान व दुर्गेश 25 निवासी सामंती नगला कछला की मौके पर ही मौत हो गई। वही नींबू लाल व महेश घायल हो गये। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया वही बस व पिक-अप को हाइवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया।

विज्ञापन एक्सप्रेस