10:21 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

एपीएम काॅलेज की स्वयंसेविकाओं ने रैली निकाल किया जलसंरक्षण को प्रेरित

उझानी-बदांयू 30 मार्च।

आज एपीएम (पीजी )कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना योजना के चतुर्थ एक दिवसीय शिविर में कौशल विकास योजना हेतु युवा के अंतर्गत जल संरक्षण रैली निकाली गई l जिसमें स्वयंसेवक व स्वयंसेविका ने जल के महत्व को समझाया व जल संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित भी कियाl स्वयंसेवक व स्वयंसेविकायों ने जल है तो कल है के नारे भी लगाए स्वयंसेवकों ने समझाया की जल के बिना जीवन संभव नहीं है।

इसलिए हमें जल संरक्षण कर जल को बचाने का अथक प्रयास करना चाहिए स्वयंसेवकों ने समझाया की नल को खुला ना छोड़े, फलों और सब्जियों को धोने के लिए बर्तन का प्रयोग करें, टूटी हुई टंकियां को ठीक कराये जिससे पानी की बर्बादी से बचा जा सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस