महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में आज वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का आरंभ गुरु परंपरा पूजन, भावातीत ध्यान एवं हनुमान चालीसा के साथ हुआ। तत्पश्चात प्रधानाचार्य जी के द्वारा गुरुदेव के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर परीक्षाफल वितरण समारोह का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रविंद्र प्रताप सिंह जी के द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की गई। जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को विद्यालय ने सराहा और अभिभावकों को उनके बच्चों की शैक्षणिक प्रगति से अवगत कराया गया। इसमें 100% अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को, दैनिक उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को, उत्तम आचरण द्वारा प्रत्येक विद्यालय कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को, विद्यालय टॉपर एवं सदन विभाग में उत्तम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया तथा कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उपहार प्रदान किये गए। कार्यक्रम में मंच संचालन शिक्षक कमल किशोर एवं शिक्षिका मोनी यादव के द्वारा किया गया एवं अंत में विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य अशोक शर्मा जी के द्वारा दिए गए धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार जी ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता केवल अंकों तक सीमित नहीं होती बल्कि यह उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। हमारा लक्ष्य है कि हर बच्चा अपनी पूरी क्षमता का उपयोग कर उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर हो। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
विद्यालय मीडिया प्रभारी- राजीव सिंह चौहान, श्वेता सैनी।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
