10:21 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

उझानी के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
में बार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित।

उझानी बदांयू 30 मार्च।

विद्या मंदिर इंटर कालेज का वार्षिक परीक्षाफल वितरण किया गया। सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि गायत्री परिवार के संजीवकुमार शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य शैलेन्द्र यादव ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत कर बच्चों के परिणाम की घोषणा की।

मुख्य अतिथि संजीव शर्मा ने कहा कि बच्चे अपनी योग्यता और क्षमता को निखारें और राष्ट्र के लिए उपयोगी बनें। शिक्षित युवा समाज को सन्मार्ग दिखा सकता है।
सर्वाधिक अंक पाने वाली महिमा,अनिल आदि को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सुधीर कुमार, राजेश सागर, रिंकी यादव, गार्गी जैन, खुशबू, नाजिमा, शिवानी, प्रद्युम सिंह, अनिरुध सिंह, मुमताज नगमा आदि मौजूद रहे। संचालन रईस अहमद ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस