उझानी में कश्यप समाज की मां दुर्गा की शोभायात्रा में दिखा काली अखाड़े का अनूठा प्रदर्शन।
उझानी-बदांयू 29 मार्च।
नवरात्रि के समापन पर रविवार को कश्यप समाज की मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकली। यह शोभायात्रा कश्यप पुलिया से धूमधाम के साथ शुरू हुई। इसमें विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां शामिल थीं।
शोभायात्रा में सबसे आगे गणेश महाराज की झांकी निकली। इसके पीछे शिव-पार्वती, मां दुर्गा, हनुमान और राधा-कृष्ण की झांकियां थीं। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर देवी भक्त जमकर थिरकते रहे। काली अखाड़ा के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।




मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा का समापन मोहल्ला बाज़ार कलां स्थित बड़ी माता के मंदिर में हवन-पूजन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
यह शोभायात्रा कश्यप पुलिया से से शुरू होकर कछला रोड, घंटाघर चौराहा पहुंची। इसके बाद यह बिल्सी रोड से गुजरी ,इस दौरान हजारों कश्यप समाज की महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे। इससे पहले शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप व कंचन कश्यप ने किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

