मिशन शक्ति 5.0: महिलाओं को सुरक्षा व स्वावलंबन का संदेश
केशव गुप्ता
जनपद बदायूँ में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत सभी थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रमों में चौपाल लगाकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा हेल्पलाइन नंबरों के पंपलेट वितरित किए गए। साथ ही साइबर अपराध व ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के बारे में भी जागरूक किया गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

