थाना कोतवाली पुलिस द्वारा थाना कोतवाली मालखाना पर लम्बित 629 मालो का निरस्तारण किया गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशानुसार थानों पर लम्बित माल मुकदमाती निस्तारण हेतु विशेष अभियान के अन्तर्गत थाना कोतवाली पर लम्बित 629 माल मुकदमाती को विधिवत माननीय न्यायालय से निस्तारण की अनुमति प्राप्त कर आज दिनांक 26-03-2026 को सिटी मजिस्ट्रेट, श्री सुरेश कुमार पाल व क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय की उपस्थिति में आयुध अधिनियम के 260 माल, आबकारी अधिनियम के 268 माल मुकदमाती में करीब 5410 लीटर कच्ची शराब व जुआ अधिनियम के 101 माल समेत कुल 629 माल मुकदमातो का निस्तारण किया गया !
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
