12:27 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

मोडीफाइड मोटरसाइकिल को पुलिस ने चैकिंग के दौरान किया सीज

मोडीफाइड मोटरसाइकिल को पुलिस ने चैकिंग के दौरान किया सीज

कुंवर गांव ।थाना पुलिस द्वारा बुधवार को एक मोडीफाइड कराई हुई मोटरसाइकिल को एमबी एक्ट में सीज कर कार्यवाही की गई है ।
बुधवार को कुंवर गांव थाना प्रभारी राजेश कौशिक मय फोर्स के कस्बे में मुख्य चौराहे पर चैकिंग कर रहे थे जहां थाना क्षेत्र के गांव लाही फरीदपुर निवासी आदिल पुत्र सलाउद्दीन अपनी प्लेटिना मोटरसाइकिल चलाता हुआ है उसको चैकिंग के दौरान रोककर कागज मांगे गए तो चालक कोई कागज़ नहीं दिखा सका उसने अपनी मोटरसाइकिल को अवैध रुप सेमोडीफाइड करा रखा था मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी पुलिस ने मोटरसाइकिल को एमबी एक्ट में सीज कर दिया । मोटरसाइकिल सीज की कार्यवाही से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है ।

विज्ञापन एक्सप्रेस