7:33 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

उसावां में ‘फरसा वाले बाबा’ की मृत्यु को लेकर कैंडल मार्च,आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

बदायूं

उसावां में ‘फरसा वाले बाबा’ की मृत्यु को लेकर कैंडल मार्च,आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

केशव गुप्ता

उसावां। क्षेत्र में चर्चित ‘फरसा वाले बाबा’ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु को लेकर मंगलवार को नगर उसावां में आक्रोश देखने को मिला। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंग दल के जिला मंत्री शिवम वर्मा, विभाग मंत्री अतुल गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष रितिक गुप्ता ने किया। कैंडल मार्च नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर बाबा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या की घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय निष्पक्ष कमेटी गठित की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। साथ ही दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी मांग रखी कि निर्दोष लोगों को रिहा किया जाए और गलत धाराओं में दर्ज मुकदमों को निरस्त किया जाए।
इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में गौतस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्रों जैसे नूंह-मेवात की ओर सघन चेकिंग अभियान चलाने की मांग की। उन्होंने अवैध पशु कटान एवं कत्लखानों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने, पशु मेलों में गोवंश की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने तथा गौशालाओं की ईमानदार जांच कराने की भी मांग उठाई।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया!

विज्ञापन एक्सप्रेस