टिथोनस में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मनमोह ग्रेजुएशन समारोह मैं मेधावी बच्चों हुए सम्मानित
फोटो
बदायूं । उझानी रोड स्थित टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को आयोजित ग्रेजुएशन समझ में बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी सभी का मन मोहा लिया । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की शैक्षणिक निदेशक शिल्पी बंसल एवं प्रबंध निदेशक शरद बंसल द्वारा माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। बच्चों की मासूमियत, आत्मविश्वास और उत्साह ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। नृत्य, गीत एवं मंच प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने खूब सराहा। प्रबंध निदेशक शरद बंसल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और आगे चलकर यही बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में स्थान पाकर अपने विद्यालय और माता-पिता का नाम रोशन करेंगे । बच्चों मैं बहुत ही सुंदर प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया । शैक्षणिक निदेशक शिल्पी बंसल ने कहा कि विद्यालय हमेशा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करता रहा है उन्होंने सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण मनोयोग से शिक्षा ग्रहण करने को कहा । विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष रस्तोगी ने बच्चों को शुभकामनाएं दी । और शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किया। प्रबंध निदेशक ने बच्चों को सम्मानित भी किया। शिक्षकों ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने विचार व्यक्त किए तथा उनके सर्वांगीण विकास में ऐसे आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला। बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे जिन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा की और बच्चों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया । प्रबंध निदेशक और शैक्षणिक निदेशक ने कई बच्चों को रिपोर्ट कार्ड देकर उन्हें सम्मानित भी किया ।



कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा KG का वार्षिक परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान पर Mohd. Zayan, Arham, Sher Afgan, Syed Sifaan, Taimoor एवं Divyansh Yadav रहे। द्वितीय स्थान पर Ayansh Singh तथा तृतीय स्थान पर Ayiza, Sher Afgan एवं Inaya Zubair ने स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय परिवार द्वारा सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
