जागरूकता से बढ़ा आत्मविश्वास, सुरक्षा के प्रति किया प्रेरित
सिरासौल देवी मंदिर पर आयोजित हुआ मिशन शक्ति कार्यक्रम
बिल्सी। महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त और जागरूक बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरासौल स्थित खेड़ा देवी मंदिर तथा नगर के देववाणी मंदिर परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन केंद्र प्रभारी रचना देशवाल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता और उनके अधिकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम ने साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और उत्पीड़न से बचाव के उपाय विस्तार से बताए। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में जागरूक किया गया। केंद्र प्रभारी ने कहा कि किसी भी स्थिति में घबराने के बजाय जागरूकता और आत्मविश्वास के साथ कदम उठाना जरूरी है। महिला कांस्टेबल सोनिया और प्रियांशी तोमर ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कांस्टेबल राघवेन्द्र, विपिन कुमार सहित पुलिस टीम मौजूद रही।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
