एचपीसीएल एनकाउंटर की जांच उझानी एसएचओ को।
बदांयू 23 मार्च।
बदायूं में हुए एचपीसीएल डबल मर्डर केस में आरोपी अजय प्रताप सिंह के एनकाउंटर की जांच अब उझानी एसएचओ करेंगे। पहले यह मुकदमा मूसाझाग थाने में दर्ज किया गया था, लेकिन अब इसकी विवेचना उझानी कोतवाली को स्थानांतरित कर दी गई है। पुलिस ने वादी समेत स्टॉफ का बयान दर्ज किया है।
इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने कथित तौर पर एचपीसीएल के दो अधिकारियों की हत्या कर दी थी। जांच में पता चला है कि यह वारदात लूट के इरादे से नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई थी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
