नगरपंचायत बेखबर, दुकानदारों के मना करने पर लड़ने पर हो जाते हैं चालक उतारू।
उझानी-बदांयू 23 मार्च।
कछला गंगा घाट पर नमामि गंगे अभियान को वाहन चालक पलीता दिखाने पर उतारू है। वाहनों को धोने से गंगाजल प्रदूषित हो रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।
नमामि गंगे अभियान के तहत गंगा को स्वच्छ रखने के प्रयासों के बावजूद, कुछ वाहन चालक अपने वाहनों को घाट पर धो रहे हैं, जिससे जल प्रदूषण बढ़ रहा है।
इस समस्या को लेकर स्थानीय दुकानदारों ने भी चिंता जताई है और वाहन चालकों को गंगा में वाहन धोने से रोकने की कोशिश की है, लेकिन वे नहीं मान रहे हैं। नगर पंचायत कछला की भी इसमें जिम्मेदारी बनती है, लेकिन वह पर्याप्त बजट नहीं होने का रोना रोकर बच निकलते हैं, जबकि नगर पंचायत की जिम्मेदारी बनती है घाट पर निगरानी रखने की।
श्रृद्धालुओं ने गंगा जल प्रदूषण रोकने के लिए सरकार से मांग की है कि इस दिशा में कड़े कदम उठाए जाऐ जिससे गंगा का जल प्रदूषित ना हो।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
