8:31 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

औरछी – दर्दनाक सड़क हादसा

आसफपुर-चन्दौसी मार्ग पर औरछी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मजदूर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सिसरका निवासी विनय (30) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि दो छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस