12:26 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में अकीदत के साथ मनाई गई ईद -उल-फितर, अमन-चैन की मांगी दुआ

बदायूं जनपद में Eid-ul-Fitr पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। शहर और देहात की ईदगाहों व मस्जिदों में शांतिपूर्ण माहौल में नमाज़ अदा की गई, जहां देश में अमन, चैन और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गईं।

नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर चेहरे पर खुशी नजर आई। वहीं, सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस