।

उझानी-बदांयू 18 मार्च।
उझानी के मुख्य बाजार में घंटाघर चौराहे के समीप आज शाम ठेकेदार द्वारा सड़क चौड़ीकरण के चक्कर में लम्बा जाम लग गया। काफी देर बाद आई कोतवाली पुलिस ने बामुश्किल जाम खुलवाने में कामयाबी पाई। तब जाकर राहगीरों ने राहत की सांस ली।
बताते चलें ईद नजदीक होने के चलते बाजारों में खरीददारों की भीड़ चल रही है। शिखर नर्सिंग होम के समीप आज दोपहर को ही जेसीबी से सड़क खोदकर उसमें ट्रेक्टर ट्राली से मिट्टी डालना शुरू कर दिया। सड़क पर भीड़ के चलते जगह कम होने से स्टेशन रोड,कछला रोड, बदांयू रोड सहित बिल्सी रोड एक घंटे जाम रहा बाइक सवारों ने गली-मोहल्लों में निकलना शुरू कर दिया इससे वह भी जाम की गिरफ्त में आ गई
।
शाम 5.30 से लगे जाम में फंसे राहगीरों ने 112 डायल कर जाम की सूचना पुलिस को दी। दो गाड़ियों में आऐ पुलिस कर्मियों ने बामुश्किल एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाने में कामयाबी हासिल की तब जाकर राहगीरों ने राहत महसूस की।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
