मूसाझाग क्षेत्रान्तर्गत एचपीसीएल कम्पनी में हुये दोहरे हत्याकाण्ड में संलिप्त 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।
जनपद बदायूँ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराध नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मूसाझाग जनपद बदायूँ पुलिस द्वारा दिनांक 12.03.2026 को HPCL फैक्ट्री में घटित दोहरे हत्याकाण्ड से सम्बन्धित मु0अ0सं0 48/2026 धारा 103(1)/309(6) बीएनएस में विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन, इलेक्ट्रोनिक सर्विलांस, परिस्थितिजन्य एवं पुष्टिकारक ठोस साक्ष्यों के आधार पर यह प्रकाश में आया है कि घटना में नामित मुख्य अभियुक्त अजय प्रताप सिंह के साथ इस घटना के अपराधिक षडयन्त्र एवं घटना को सुगम बना कर सहयोग प्रदान करने में इसके साथी धर्मेन्द्र यादव एवं मुनेन्द्र विक्रम सिंह की भी अपराध में संलिप्ता रही है। अब तक उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर धर्मेन्द्र यादव एवं मुनेन्द्र विक्रम सिंह का नाम भी अभियुक्त के रूप में प्रकाश में आया है। दिनांक 16.03.2026 को प्रकाश में आये अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव एवं मुनेन्द्र विक्रम सिंह को मूसाझाग पुलिस द्वारा नियमानुसार गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी है। अभियुक्त द्वारा घटना में संलिप्त रहना स्वीकार किया गया है। इनके विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का संक्षिप्त विवरणः-
गिरफ्तार किये गये दोनो अभियुक्तो से तर्कसंगत रूप से पूछताछ किये जाने पर दोनो अभियुक्तों क्रमशः धर्मेन्द्र यादव व मुनेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा जुर्म की स्वीकारोकति करते हुए यह बताया गया है कि वह दोनो HPCL में काम करते है। धर्मेन्द्र यादव कम्पनी में लगी बुलेरो गाडी चलाता है तथा मुनेन्द्र विक्रम सिंह गैस किट आपरेटर का काम करता है। इनकी मुख्य अभियुक्त अजय प्रताप सिंह से पुरानी दोस्ती है । इन तीनो द्वारा योजनाबद्ध रूप से दोहरे हत्याकाण्ड घटना को अन्जाम दिया गया है। अजय प्रताप सिंह का फैक्ट्री में आवागमन प्रतिबंधित होने के कारण बुलेरो गाडी के चालक अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव द्वारा घटना के दिन अपनी गाडी मुख्य अभियुक्त अजय प्रताप सिंह को फैक्ट्री में आने जाने के लिये स्वेच्छा से दी गयी। अभियुक्त मुनेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा घटना के दिन फैक्ट्री के मुख्य प्रवेश द्वार पर नियुक्त गार्ड को गाडी में फैक्ट्री स्टाफ होने का हवाला देकर गेट खुलवाया गया है जिसके कारण अजय प्रताप फैक्ट्री में अन्दर जाकर घटना कारित में सफल हुआ है। घटना के समय अभियुक्त मुनेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा फैक्ट्री के गेट पर रहकर निगरानी की गयी। तथा अजय प्रताप सिंह के आवागमन को सुगम बनाया गया। घटना से पूर्व ही इन तीनो के बीच घटना को कारित करने के बारे में आपसी सहमति बन गयी थी और घटना के समय उक्त दोनो अभियुक्तों की मुख्य अभियुक्त के साथ घटना कारित करने में सक्रिय सहभागिता रही है। घटना से ठीक पहले इनके मध्य मोबाइल पर आपस में हुई वार्ता क्रम से भी इन तथ्यों के अहम एवं पुष्टिकारक साक्ष्य प्राप्त हुए है। दोनो अभियुक्तो की मुख्य अभियुक्त से दोस्ती एवं वर्चस्व बनाये रखने की खातिर घटना में संलिप्ता रही है। इन तथ्यों के आधार पर यह पाया गया है कि मुख्य अभियुक्त अजय प्रताप सिंह द्वारा बुलेरो गाडी को लूटा नहीं गया था अपितु घटना को सुगम बनाने के लिये गाडी के चालक अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव द्वारा घटना से पूर्व ही षडयन्त्र के तहत गाडी इस्तेमाल हेतु उसको दी गयी थी।
नाम पता गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणः-
1.धर्मेन्द्र यादव पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी कांसपुर थाना दातागंज जनपद बदायूँ ।
2.मुनेन्द्र विक्रम सिंह पुत्र बृज किशोर निवासी ग्राम बिहारीपुर अजब थाना दातागंज जनपद बदायूँ ।
गिरफ्तारी का स्थान व समय –
डहरपुर से आगे गंगा एक्सप्रेस-वे बिनावर को जाने वाले सर्विस रोड के किनारे समय करीब 18.05 बजे व दिनांक 16.03.2026
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण-
1. श्री वीरेन्द्र तोमर प्रभारी निरीक्षक मूसाझाग जनपद बदायूँ ।
2. श्री उरेन्द्र पाल सिंह निरीक्षक अपराध थाना मूसाझाग जनपद बदायूँ ।
3. हे0का0 335 लल्लन बाबू थाना मूसाझाग जनपद बदायूँ ।
4. का0 1726 विकास कुमार थाना मूसाझाग जनपद बदायूँ ।
5. का0 2212 प्रेमराज सिह थाना मूसाझाग जनपद बदायूँ ।
6. का0 2109 रुकुमपाल सिह थाना मूसाझाग जनपद बदायूँ ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
