10:14 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी सीएचसी का लखनऊ से आई कायाकल्प टीम ने किया निरीक्षण,कमियां मिलने पर जताई नाराज़गी

बिल्सी । बदायं जिले के बिल्सी नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का सोमवार को लखनऊ से आई
कायाकल्प टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान
टीम को कर्ड कमियां मिलीं, जिस पर उन्होंने कई
नाराजगी व्यक्त की और सुधार के निर्देश दिए।
कायाकल्प टीम में संदीप गुप्ता और पूजा चौहान शामिल
थे। टीम ने सबसे पहले औषधि रजिस्टर और इमरजेंसी
कक्ष का गहनता से निरीक्षण किया।
उन्हान उपचार के लिए आए मरीजों से भी बातचीत की
और स्टॉक रजिस्टर की जांच की।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी पाई गई,
जिस पर टीम ने कडी नाराजगी जताई। सीएचसी प्रभारी
डॉ. अनिल कुमार गुप्ता को परिसर में पा्किंग व्यवस्था
दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
औषधि कक्ष में दवाडयों का रख-रखाव ठीक न मिलने
पर भी टीम ने फटकार लगाई और व्यवस्थाओं को
सुधारने के आदेश दिए।
कायाकल्प टीम के सदस्य संदीप गुप्ता ने बताया कि
बिल्सी सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया गया, जहां
कई कमियां सामने आई हैं। इन कमियों को तत्काल
दुरुस्त करने के निरदेश दिए गए हैं।
इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता
के साथ डॉ. पीके शर्मा, सुमन शर्मा और शशिवाला
सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस