10:14 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में कक्षा-6 से कक्षा-9 तक के विद्यार्थियों हेतु ‘स्पेलथॉन’ प्रतियोगिता का आयोजन


विद्यार्थियों के अंग्रेजी भाषा के शब्द-ज्ञान, वर्तनी शुद्धता और भाषाई कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मदर एथीना स्कूल में ‘स्पेलथॉन’ प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा-6 से कक्षा-9 तक के विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को कई चरणों में बाँटा गया था जिसने प्रतिभागियों की एकाग्रता और स्मृति की कठिन परीक्षा ली। विद्यार्थियों ने न केवल प्रचलित शब्दों बल्कि विज्ञान, साहित्य और तकनीक से जुड़े जटिल शब्दों के भी सटीक उत्तर देकर निर्णायकों को प्रभावित किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा-6 (द) कृष्णा राणा, कक्षा-7 (द) से श्रद्धा पांडेय, कक्षा-8 (द) मुआज़ अंसारी एवं कक्षा-9 (द) सान्वी दीक्षित ने जीत अपने नाम दर्ज की।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए भाषा के महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि किसी भी भाषा पर पकड़ बनाने की पहली सीढ़ी उसकी वर्तनी की शुद्धता है। ‘स्पेलथॉन’ जैसी प्रतियोगिताएँ न केवल विद्यार्थियों का शब्दकोश बढ़ाती हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास भी पैदा करती हैं। हमारा प्रयास है कि विद्यार्थी किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर अपनी अभिव्यक्ति को प्रभावशाली बनाएँ, क्योंकि सही शब्द और सही वर्तनी ही आपके विचारों को स्पष्टता देती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस