



बदायूं शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र में सब्जी मंडी गेट के पास स्थित ज्योति स्टोर्स में अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से दुकान में रखे सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पुलिस भी मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
