9:44 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

सांसद आदित्य यादव दिनांक 14 मार्च 2026 को बदायूं में

समाजवादी पार्टी के बदायूँ लोकसभा क्षेत्र से सांसद आदित्य यादव दिनांक 14 मार्च 2026 को बदायूं में अपने संसदीय क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न गांवों व कस्बों में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। सायं 6:00 बजे माननीय सांसद जी हजरत सुल्तानुल आरफीन (बड़े सरकार) के उर्स मुबारक के अवसर पर आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे तथा हजरत सुल्तानुल आरफीन (बड़े सरकार) पर चादरपोशी करेंगे।
दिनांक 15 मार्च 2026 को प्रातः 9:00 बजे से माननीय सांसद जी अपने निज निवास डी. एम. रोड सिविल लाइन बदायूं पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनेंगे । इसके पश्चात प्रातः 11:00 बजे प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम), बदायूं में आयोजित बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी की 92वीं जयंती के अवसर पर होने वाले “बहुजन समाज दिवस (पीडीए दिवस)” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इसके उपरांत सांसद लोकसभा क्षेत्र बदायूं में आयोजित अन्य राजनीतिक एवं निजी कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस