6:30 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

समाज में समरसता और सद्भाव बढ़ाने का पर्व है होली :- कुशाग्र सागर

होली मिलन समारोह में उमड़ा बिसौली में जनसैलाब

आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत करने का पर्व है होली :- कुशाग्र सागर

होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक :- कुशाग्र सागर

बिसौली :- बिसौली विधानसभा के पूर्व विधायक कुशाग्र सागर द्वारा कैम्प कार्यालय, तहसील रोड, बिसौली पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दीं।

पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली का पावन पर्व भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेदों और दूरियों को भुलाकर प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की संस्कृति सदैव से विविधता में एकता का संदेश देती आई है और होली का पर्व इसी भावना को और अधिक मजबूत करता है। यह पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा, अपनापन और आपसी विश्वास को बढ़ाने का कार्य करता है। साथ ही उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए वह सदैव समर्पित रहेंगे तथा समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।


कार्यक्रम के दौरान विधानसभा के वरिष्ठजन मंच पर जगदीश मिश्रा, धीरेन्द्र सिंह,रमेश मास्टर, राजपाल मौर्य, राम प्रकाश पाल, राधेश्याम कश्यप, शिवदयाल सागर, मंगत राम बाल्मीकि, लल्ला मियाँ, नंदराम प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, वैभव मिश्रा, पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र कुमार लीडर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक, जिला सयोंजक संदीप चौहान, जिला कार्यकारणी सदस्य मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, मनोज गुप्ता, रितेश चौहान, दिनेश राजपूत, विजय शर्मा, अजय पराशरी, रामवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य अमर सिंह सागर, एडवोकेट राजेश शर्मा, पूर्व प्रधान सुभाष सिंह,कल्लू सिंह, अनुजकांत मिश्रा, दर्पण गुप्ता, हिमांशु पाठक आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.