9:35 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

बरेली मथुरा हाईवे -अंडरपास ना निकालने पर भाकियू संग ग्रामीणों ने डंपर चालक खदेडे , धरना-प्रदर्शन की चेतावनी



उझानी बदांयू 11 मार्च।

बदायूं मथुरा बरेली मार्ग पर गांव जिरौली पर अंडरपास की जगह जैसे ही डंपरों ने मिट्टी डालना शुरू की
ग्रामीण नारेबाजी कर मिट्टी के डंपरों को बैरिंग लौटाया,
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना दल बल के साथ पहुंचे ओर ग्रामीणों संग धरने पर बैठने की चेतावनी दी।

राजेश सक्सेना ने उच्च अधिकारियों से वार्ता होने के बाद कहा कि मौत के मुंह में सैकड़ो गांव को धकेला जाना बर्दाश्त नहीं करेंगे
सिक्स रोड का निर्माण हो, इससे हमें कोई एतराज नहीं परंतु ग्रामीणों को जनहित में जनहानि बचाने के लिए अंडरपास जरूरी हैं। इसमें कोताही नहीं करने देंगे ।

राजेश कुमार सक्सेना ने कहा है सिक्स रोड के परियोजना अधिकारी जनहानि रोकने पर संवेदनाएं रखें आखिर इन बेकसूरों को मौत के मुंह में धकेलना यह मानवता से विपरीत है,
राजेश कुमार सक्सेना ने कहा दर्जनों गांवों को लेकर धरने पर बैठ जाऊंगा अंडरपास जनहित में अत्यंत जरूरी है आज उनके साथ पूर्व फौजी रमेश चंद्र सिंह
चेतराम वर्मा राजाराम दयाराम पूरनलाल कुशवाहा हीरालाल वर्मा सोनू सुधीर कुमार तेजपाल रविंद्र उमेश चंद्र साहू विजय साहू असलम राम नरेश वर्मा गंगा दयाल आदि सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस