9:26 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में एनएसएस शिविर के अंतर्गत पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आज गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का पांचवा दिवस प्राचार्या प्रो. सरला चक्रवर्ती के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण जागरूकता विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेविकाओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और बताया गया कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन तथा प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के कारण पर्यावरण को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूक बने और दूसरों को भी प्रेरित करे।
इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेविकाओं द्वारा एक पर्यावरण जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। रैली आसपास के क्षेत्र से होकर निकाली गई। रैली के दौरान छात्राओं ने “पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ”, “स्वच्छ पर्यावरण – स्वस्थ जीवन”, “प्लास्टिक का त्याग करें, प्रकृति से प्यार करें” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेविकाओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कला का सुंदर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ० प्रीति वर्मा के द्वारा किया गया।
जिला संवाददाता सौम्य सोनी की रिपोर्ट —-

विज्ञापन एक्सप्रेस