।
बदांयू 11 मार्च।
बुधवार सुबह भी नमी भरी पुरवाई चलने से जिले में धुंध व कोहरे का साया रहा। विक्षोभ के असर से 15 मार्च को बूंदाबांदी के भी आसार हैं।
जिले में बुधवार को भी सुबह मौसम का मिजाज बदला सा नजर आया। सुबह के समय घना कोहरा व धुंध छाई रही। कई जगह दृश्यता काफी कम रही। इससे पहले मंगलवार को भी जिले में छाई घने कोहरे की चादर ने लोगों को चौंका दिया था। इससे दृश्यता काफी कम हो गई थी।
हल्की से मध्यम बारिश के आसार वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनुसार, नमी से भरी पूर्वा हवाओं और हवा में धूल के कणों के फंसने के कारण यह स्थिति बनी है। 14 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे 15 और 16 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। लोगों का कहना है यह सामान्य मौसमी घटना है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com