4:35 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी के सरकारी अस्पताल में आपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, चिकित्सक पर रूपये लेने का आरोप

परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में किया हंगामा, सीएचसी स्टाफ गायब।

इमरजेंसी भी रही खाली, महिला अस्पताल परिसर में पड़े ताले।

उझानी बदांयू 10 मार्च।

नगर के सरकारी अस्पताल सीएचसी में आज शाम दूदेनगर निवासी भुवनेश की पत्नी नीरज 28 को प्रसवपीडा होने पर एडमिट कराया गया।

परिवार की महिला सोनवती का आरोप है कि महिला चिकित्सक ने आपरेशन के नाम पर रूपये भी लिए।आज दोपहर आपरेशन भी किया एक बच्चे का जन्म भी हुआ। बच्चे को कमजोर देख बदांयू महिला अस्पताल भेज दिया गया।

बताते हैं शाम को प्रसूता नीरज की हालत बिगडने लगी, स्टाफ नर्स ने देखा लेकिन डॉक्टर नहीं आई व नीरज ने दम तोड दिया।

बताते हैं कि उझानी सीएचसी पर चिकित्सकों का टोटा होने के चलते बिल्सी सीएचसी से महिला चिकित्सक आनकाल सीएचसी में आपरेशन करने आती है। वह आपरेशन कर चली गई। बाद में नीरज की हालत बिगड़ने से मौत हो गई।

परिजनों ने चिकित्सक पर रूपये लेने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया अगर पुलिस कर्मी ना होते तो बबाल हो जाता। खबर लिखे जाने तक भी महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बदायूं नहीं भेजा जा सका।

बोले अधीक्षक – सीएचसी के अधीक्षक डॉ सर्वेश कुमार ने बताया कि मैं मीटिंग में हूं आकर देखता हू, रूपये लेने की बात गलत हो सकती है। फिर भी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस