8:03 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

आत्माराम महाविद्यालय अलापुर में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर

जीवन सुरक्षा के लिए हेलमेट लगाएं : डा.विशेष

बदायूं : आत्माराम महाविद्यालय अलापुर में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों-सेविकाओं की इकाइयों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह और डा.अवधेश आर्य के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने सड़क पर दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट, चार पहिया वाहनों को सीट बैल्ट लगाकर चलने, वाहन की स्पीड नियंत्रित रखने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने वाहन चालकों को समझाया कि इससे दुर्घटनाएं कम होगी और आप सुरक्षित घर पहुंच सकेंगे।
प्राचार्य डा. विशेष कुमार ने बताया कि सड़क के नियमों का पालन से जीवन सुरक्षित है।
इस मौके पर महाविद्यालय के संस्थापक डा.मनीराम मिश्र,
देवेश कुमार शुक्ला, मंजू बाजपेयी, ललित कुमार, बैकुंठ नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.