।
ग्रामीणों की मांग कि पूरा स्टाफ बदला जाए।
बदांयू 9 मार्च।
रिसौली के प्राथमिक स्कूल में नमाज मामले की जांच आज शुरू हो गई है, जहां दो सदस्यीय टीम ने छात्रों, शिक्षकों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं।

यह बच्चों को नमाज़ पढ़वाने का मामला बदायूं जिले के रिसौली गांव स्थित एक सरकारी स्कूल का है, जहां बच्चों से सामूहिक रूप से नमाज पढ़वाने का आरोप लगाया गया है।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्कूल में विरोध प्रदर्शन किया था और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है और रिपोर्ट आज सौंपी जाएगी। इस बीच, स्कूल प्रशासन और विभाग की प्रतिक्रिया भी सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी होगी। इस मौके पर पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। वही ग्रामीणों ने मांग की है कि स्कूल के सभी शिक्षकों को तत्काल हटाया जाए व नऐ स्टाफ की तैनाती की जाऐ।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com