1:29 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली- लिफ्ट देने के बहाने युवक से लूट, मारपीट कर नगदी- मोबाइल और मक्का के बीज छीने

लिफ्ट देने के बहाने युवक से लूट, मारपीट कर नगदी-मोबाइल और मक्का के बीज छीने

-बिसौली – कोतवाली क्षेत्र में लिफ्ट देने के बहाने एक युवक से लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित बॉबी पाठक ने बताया कि दो बाइक सवार युवक उसे रास्ते में बैठाकर सुनसान जगह ले गए और मारपीट कर उससे 5250 रुपये, मोबाइल फोन और करीब 9 किलो मक्का का बीज लूटकर फरार हो गए।

घटना शेखपुरा मंदिर के पास गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने करीब 24 घंटे बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.