11:34 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

होली से पहले अवैध शराब का खेल बेनकाब, 19 पव्वों संग ‘दबंग’ गिरफ्तार

कुंवरगांव में होली से ठीक पहले अवैध शराब बिक्री का खुला खेल पुलिस कार्रवाई में धराशायी हो गया। देशी शराब ठेका के सामने फास्ट फूड ठेले की आड़ में चल रही कथित अवैध बिक्री पर थाना पुलिस ने छापा मारकर 19 पव्वों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी राजेश कौशिक के अनुसार देर रात एसआई शिवेंद्र कुमार, कांस्टेबल सुशील कुमार, विजय कुंडू व धर्मवीर सिंह गश्त पर थे। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम मुख्य चौराहे के पास पहुंची और संदिग्ध युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास सफेद अंगोछे में बंधे 19 पव्वे देशी शराब बरामद हुए। लाइसेंस मांगने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

गिरफ्तार युवक ने अपना नाम रघुवीर (25) पुत्र सोहनलाल, निवासी फकीराबाद बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।

‘दबंग’ छवि पर कार्रवाई की चोट

प्रतिकदार्शियों के अनुसार युवक काफी  समय से ठेके के आसपास अवैध रूप से शराब बेचने का काम कर रहा था। इलाके में वह खुद को ‘दबंग’ बताकर रौब झाड़ता था और कथित रूप से एक सफेदपोश नेता के करीबी होने का दावा करता था। हालांकि पुलिस ने किसी भी राजनीतिक संरक्षण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। त्योहार के मद्देनजर बढ़ती मांग के बीच अवैध बिक्री की गतिविधियां कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बनी हुई थीं। पुलिस की इस कार्रवाई को सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है कि अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

थाना प्रभारी का स्पष्ट कहना है—

“होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। अवैध शराब बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी

 

विज्ञापन एक्सप्रेस