
सुप्रसिद्ध आर्य समाजी एवं वैद्य स्वर्गीय श्री राजारामजी जिज्ञासु द्वारा प्रारंभ किए गए तथा वर्तमान में उनके सुपुत्रों एवं प्रपौत्रों द्वारा सुभाष चौक पर वैदिक रीति से यज्ञ एवं होली का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज प्रातः 7:00 बजे से देव यज्ञ का आयोजन किया गया और सभी को होली की शुभकामनाएं दी गई इस अवसर पर सर्व श्री डॉक्टर ज्ञानेंद्र जिज्ञासु, डॉ विजय प्रकाश जिज्ञासु, आर्येंद्र प्रकाश जिज्ञासु,नितिन, विवेक, हरिओम वर्मा,रामपाल सिंह सहित दर्जनों आर्य समाजी, एवं आसपास के व्यापारीगण देव यज्ञ में उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने होली का महत्व बताते हुए कहा कि होली मानव मात्र के प्रेम और कल्याण का प्रतीक है। बृहद यज्ञ के द्वारा पर्यावरण की प्रदूषण को दूर करते हुए सभी के कल्याण की प्रार्थना ईश्वर से की गई। कार्यक्रम का समापन वैदिक शांति पाठ के साथ किया गया।









badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
