उझानी। ए. पी. एस. इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में सोमवार दिनांक 02.03.2026 को होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों ने आयोजित कार्यक्रम में एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अध्यापकों ने होली गीतों पर आनंदपूर्वक नृत्य किया, जिससे पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बन गया। रंगों की मस्ती में सराबोर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विद्यालय परिवार ने आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए सभी को सुरक्षित एवं सादगीपूर्ण होली मनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान अध्यापकों ने होली के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।
होली समारोह में मौजूद अध्यापकों ने भी बच्चों के साथ रंगोत्सव का आनंद लिया, जिससे विद्यालय का वातावरण पूरी तरह पारिवारिक और उत्सवमय हो गया। विद्यालय के निदेशक

नीलांशु अग्रवाल और प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट भी इस दौरान अध्यापकों के साथ मौजूद रहे और उन्होंने धूमधाम से होली का त्योहार मनाया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
