महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में प्रधानाचार्य आर. एल. सिंह के निर्देशानुसार होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। जिससे सम्पूर्ण विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे गुलाल से सराबोर नजर आया, जहां नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ मिलकर होली की खुशियां साझा कीं। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। तत्पश्चात बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। पूरे आयोजन के दौरान सौहार्द और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया। इस मौके पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को आपसी मतभेद भुलाकर मिलजुलकर रहने की सीख दी, साथ ही बच्चों को सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल होली मनाने का संदेश भी दिया। इस दौरान सभी शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने भी एक-दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
मीडिया प्रभारी- राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।











badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
