2:45 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

SIR के बाद बंगाल की नई वोटर लिस्ट जारी, 63 लाख से अधिक नाम हटे

कोलकाता: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद 28 फरवरी 2026 को नई मतदाता सूची जारी कर दी गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल के अनुसार संशोधित सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 7,04,59,284 दर्ज की गई है।

SIR प्रक्रिया के दौरान 63,66,952 नाम हटाए गए, जबकि फॉर्म 6 और 6A के तहत 1,82,036 तथा फॉर्म 8 के जरिए 6,671 नए मतदाता जोड़े गए।

करीब 61 लाख नाम संदेह के दायरे में हैं। इन मामलों पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस