छात्र-छात्राओं ने एक- दूसरे को अबीर- गुलाल लगा कर दी होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
बदायूं, मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सामाजिक समरसता को समर्पित होली का उत्सव हर्षोल्लास के साथ एक -दूसरे को अबीर -गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने समस्त आचार्य परिवार एवं छात्र-छात्राओं को होली के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी. होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा- होली का पर्व सामाजिक समरसता को समर्पित है.
इस मौके पर बच्चों ने अबीर -गुलाल लगाकर एक दूसरे के गले मिलकर होली की बधाइयां दी
इस अवसर पर कमलेश कुमार, राजकुमार सिंह सेंगर, अनुज पटेल, हिमांशु उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह, जगतपाल सिंह, अशोक कुमार, दीक्षा गोस्वामी, प्रियंका सक्सेना, रुचि महेश्वरी, दिनेश कुमार शर्मा सहित समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा.










badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
