।
बदांयू 27 फरवरी।
बदांयू जिले के देहात क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या किसानों के लिए बड़ा सिरदर्द बन गई है। ये पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। गेंहू , सरसों,आलू और सब्जियों की खड़ी फसलें इन आवारा पशुओं के कारण खतरे में हैं।





किसानों का कहना है कि ये पशु झुंड बनाकर खेतों में घुस जाते हैं और फसलों को कुछ ही घंटों में चट कर जाते हैं। कई बार तो ये पशु लोगों पर हमले भी कर देते हैं। किसानों को अपनी फसलों की रखवाली के लिए रात-दिन जागना पड़ रहा है, लेकिन फिर भी नुकसान हो रहा है।
इस समस्या से निपटने के लिए किसानों ने कटीला तार या झटका मशीन लगाने जैसे उपाय अपनाए हैं, लेकिन ये भी पूरी तरह से कारगर नहीं हो पा रहे हैं। किसानों ने सरकार से मांग की है कि आवारा पशुओं को गौशालाओं में भेजा जाए और किसानों को उनकी फसलों का मुआवजा दिया जाए।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
