12:26 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

गदा, त्रिशूल के साथ ‘पुष्पा’ पिचकारी की जबरदस्त डिमांड

उझानी बदांयू 26 फरवरी।

रंगों के पर्व होली में अब कुछ दिन बचे हैं। बाजारों में भी होली की रौनक छाने लगी है। रंग-गुलाल, कपड़े व पिचकारी आदि की खरीदारी के लिए दुकानों पर भीड़ जुटने लगी है। इस होली में गदा, मोदी, हथौड़ा, पुष्पाराज झुकेगा नहीं, त्रिशूल, पिट्ठू बैग, पेंसिल,तोंता, मुर्गा टैंक वाली पिचकारी और हर्बल गुलाल की खूब डिमांड हो रही है।

एक सप्ताह बाद होली का त्योहार है और लोगों में अभी से उत्साह नजर आ रहा है। इस बार केमिकल वाले रंगों की बजाय हर्बल गुलाल और टैंक पिचकारियों की मांग तेजी से बढ़ी है। ग्राहकों का रुझान अब त्वचा के लिए सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल उत्पादों की ओर बढ़ा है। कार्टून कैरेक्टर, सुपरहीरो और नई-नई डिजाइन की पिचकारी बाजार में उपलब्ध हैं, जिनकी बिक्री जोरों पर है। दुकानदार सनी गुप्ता, बिक्की, राकेश ने बताया कि इस बार बिक्री पिछले साल की तुलना में बेहतर होने की उम्मीद है। त्योहार की उमंग और बाजार की चहल-पहल से साफ है कि इस बार होली का रंग और भी ज्यादा चटख रहने वाला है।

हल्दी, चुकंदर व अरारोट वाले हर्बल गुलाल पहली पसंद

बाजार में इस समय हर्बल गुलाल लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। रासायनिक रंगों के दुष्प्रभाव को देखते हुए हर्बल गुलाल के प्रयोग की बात कर रहे हैं। हल्दी, चुकंदर के रस व अरारोट वाले हर्बल गुलालों की बिक्री ज्यादा हो रही है।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस