सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत आज मदर एथीना स्कूल में कक्षा-1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए खसरा-रूबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बच्चों की प्राथमिक स्वास्थ्य जाँच के बाद अभिभावकों की सहमति से टीके लगाए गए। विद्यालय प्रशासन ने पूरे अभियान को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया। टीकाकरण के बाद बच्चों को कुछ समय तक निगरानी में रखा गया ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, खसरा और रूबेला जैसी संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को इन बीमारियों से सुरक्षित रखना और समाज में जागरूकता फैलाना है।
कार्यक्रम के अंत में विद्षलय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियानों में सक्रिय भागीदारी करने का महत्त्वपूर्ण संदेश दिया।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
