9:50 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

जनता दर्शन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

बदायूँ : 24 फरवरी। जनता दर्शन में आम जनमानस द्वारा प्रस्तुत शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद बदायूं में प्रभावी व्यवस्था लागू की गई है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक कार्यालय में जनसामान्य की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए तथा उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि मा0 मुख्यमंत्री द्वारा शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आईजीआरएस पोर्टल संचालित किया गया है, जिस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का जिला स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएगा। किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने निर्देश दिए कि जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों को उसी दिन आईजीआरएस पोर्टल पर अंकित/अपलोड किया जाना सुनिश्चित किया गया है। संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि शिकायतकर्ता को नियत समयावधि में संतोषजनक एवं तथ्यात्मक आख्या उपलब्ध कराई जाए। यदि किसी प्रकरण में स्थलीय निरीक्षण अथवा जांच आवश्यक हो तो नियमानुसार जांच कराते हुए निस्तारण किया जाएगा। साथ ही, प्रत्येक विभाग द्वारा जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों के लिए एक निर्धारित प्रारूप पर पंजीका संधारित की जाएगी, जिसमें शिकायतकर्ता का नाम, पता, मोबाइल नंबर, प्रार्थना पत्र की प्राप्ति तिथि, संबंधित विभाग/अधिकारी का नाम एवं निस्तारण का विवरण अंकित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि यदि किसी विभाग की शिथिलता अथवा अनुचित कार्यशैली के कारण जनपद की रैंकिंग प्रभावित होती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस