12:26 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल के नन्हे कदम प्रकृति की ओर: बरेली के गाँधी उद्यान का शैक्षिक भ्रमण

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने के उद्देश्य से मदर एथीना स्कूल द्वारा कक्षा-2 और 3 के विद्यार्थियों के लिए बरेली के प्रसिद्ध गाँधी उद्यान के एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का सफल आयोजन किया गया। सुबह की ताज़गी के बीच शिक्षकों की देखरेख में बच्चे उत्साह के साथ उद्यान पहुँचे। यहाँ बच्चों ने न केवल प्रकृति के करीब समय बिताया बल्कि पर्यावरण, विभिन्न प्रकार के पौधों और उनके महत्त्व के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। शिक्षा के साथ-साथ यह दिन मनोरंजन से भी भरपूर रहा। उद्यान के खेल क्षेत्र में विद्यार्थियों ने विविध प्रकार के झूलों का जमकर आनंद लिया। स्लाइड, स्विंग्स और अन्य झूलों पर बच्चों की खिलखिलाहट ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। मित्रों के साथ मिलकर झूलने और खेलने से बच्चों में आपसी तालमेल और उल्लास देखते ही बनता था।
इस अवसर पर स्कूल की निदेशिका ने विद्यार्थियों के नाम अपना संदेश साझा करते हुए कहा ‘‘हमारा मानना है कि एक खुशहाल बचपन ही बेहतर भविष्य की नींव है। पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद और मनोरंजन बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य हैं। गाँधी उद्यान में झूलों का आनंद लेते और प्रकृति को निहारते इन बच्चों को देखना सुखद है। ऐसे भ्रमण से बच्चों में न केवल जिज्ञासा बढ़ती है, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी मजबूत होता है।’’

विज्ञापन एक्सप्रेस