9:50 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – एस्सेल किड्स प्ले स्कूल में हुआ ट्राइसाइकिल रैस का आयोजन

उझानी बदांयू 23 फरवरी।

Esselkidz Play School परिसर में नन्हे बच्चों के उत्साह, मुस्कान और आत्मविश्वास से भरी “ट्राइसाइकिल रेस’ का आयोजन किया गया, जिसमें केवल प्लेग्रुप और एलकेजी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में संतुलन, साहस, आत्मविश्वास और खेल भावना का विकास करना था, ताकि वे छोटी उम्र से ही सीखें कि प्रयास करना और भाग लेना ही सबसे बड़ी जीत होती है।

Playgroup वर्ग में आयोजित ट्राइसाइकिल रेस में सान्वी ने प्रथम स्थान, मिशिका ने द्वितीय स्थान और अंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि हाशिर ने सांत्वना स्थान हासिल किया।

LKG वर्ग में अरहम ने प्रथम स्थान, अथर्व ने द्वितीय स्थान और अग्रिम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, तथा कौशिकी ने सांत्वना स्थान प्राप्त कर सभी का मन जीत लिया।

नन्हे प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास और खुशी के साथ रेस पूरी की। अभिभावकों और शिक्षकों की तालियों से बच्चों का उत्साह और भी बढ़ गया। इस छोटे लेकिन प्रेरणादायक आयोजन ने यह संदेश दिया कि बचपन से ही खेल और गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में सीखने, प्रयास करने और आगे बढ़ने की आदत विकसित होती है।

इस आयोजन को सफल बनाने में समन्वयक शिवानी शर्मा, मेघा, लवी, कसक, आंचल आदि का विशेष सहयोग रहा, जिनके मार्गदर्शन और मेहनत से यह कार्यक्रम बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव बन सका।

विज्ञापन एक्सप्रेस