।


उझानी बदांयू 23 फरवरी।
24 फरवरी से आठ दिनों तक होलाष्टक रहेंगे। इस अवधि में शुभ कार्य निषेध रहेंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण शर्मा ने बताया कि 24 फरवरी को सुबह 07:02 बजे से होलाष्टक प्रारंभ हो रहे हैं, जो चंद्रग्रहण के बाद तीन मार्च यानी होलिका दहन तक है। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से लेकर पूर्णिमा तिथि तक होलाष्टक माना जाता है। 4 मार्च को होली धूमधाम से मनाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि होलाष्टक के आठ दिनों में मांगलिक कार्य निषेध होते हैं।
उन्होंने बताया कि होलाष्टक मे आठ दिन तक विवाह और सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन- नामकरण व जनेऊ जैसे 16 संस्कार, नवविवाहिता का ससुराल में ठहरना नहीं होना चाहिए।
ज्योतिषाचार्य प्रवीण शर्मा ने बताया कि इस साल होलाष्टक के आखिरी दिन चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा पर यानी होलिका दहन वाले दिन 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरु होगा और शाम को 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। चंद्र ग्रहण 3 घंटे 27 मिनट तक रहेगा। ये भारत में भी दिखेगा। इसका सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा।
राजेश वार्ष्णेय एमके
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
