3:32 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में बच्चों का टीकाकरण

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगाकर खसरा एवं रुबेला से बचाव हेतु बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस अभियान के तहत कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को एमआर (खसरा-रूबेला) टीका लगाया गया। इस कैंप में टीकाकरण के दौरान अभिभावक भी अपने बच्चों के साथ उपस्थित रहे। विद्यालय में कैंप का संचालन विद्यालय के शिक्षक अंकुर शँखधार जी के द्वारा किया गया। इस मौके पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य खसरा और रूबेला जैसी संक्रामक एवं गंभीर बीमारियों को समाप्त करना है, जो बच्चों में निमोनिया, दस्त, अंधापन, बहरापन, कमजोर दिमाग और जन्मजात हृदय रोग जैसी बीमारियों का कारण बन सकती हैं। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
विद्यालय मीडिया प्रभारी- राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस