1:29 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में कार पर जेसीबी चढ़ाने की कोशिश, जान बचाकर भागा चालक

उझानी बदांयू 23 फरवरी।

कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंडा नरसिंह पुर के मजरा रामसिंह नगला निवासी हरवीर सिंह राजपूत पुत्र रौशनलाल ने भवानी पुर निवासी बीरेंद्र कुमार पुत्र रमेश के खिलाफ कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है आरोप है कि बीती रात बीरेंद्र ने जान से मारने की नीयत से उनकी कार पर जेसीबी चढ़ाने का प्रयास किया वह तो जान बचाकर भाग आया।

कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में हरवीर ने आरोप लगाया है कि बीती रात वह खाना खाने अपनी कार से दिल्ली हाईवे एक होटल पर रूका तो सामने से आ रही जेसीबी चालक बीरेंद्र ने मेरी साइड से खड़ी कार को कुचलने कर मुझे मारने का प्रयास किया वह तो समय रहते में भाग लिया। हरवीर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सोंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस