5:57 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

मदर ऐथीना स्कूल के कक्षा-6 व 7 के विद्यार्थियों ने निहारा विश्व का सातवाँ अजूबा आगरा का ताजमहल

शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान मदर ऐथीना स्कूल द्वारा विद्यार्थियों के बौद्धिक और मानसिक विस्तार हेतु निरंतर प्रयास किए जाते रहे हैं। इसी क्रम में विद्यालय द्वारा कक्षा 6 एवं 7 के विद्यार्थियों के लिए विश्व के सात आश्चर्यों में शुमार ताजमहल, आगरा के एक भव्य शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य किताबी इतिहास को जीवंत रूप में बच्चों के सामने प्रस्तुत करना था।
आगरा पहुँचते ही यमुना किनारे स्थित धवल चांदनी जैसी चमकती संगमरमरी इमारत ‘ताजमहल‘ को देखकर बच्चे मंत्रमुग्ध हो गए। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने न केवल ताजमहल की सुंदरता को निहारा, बल्कि वहां के गाइडों और इतिहास के शिक्षकों के माध्यम से इसके निर्माण में प्रयुक्त पत्थरों पर नक्काशी की कला और ज्यामितीय सटीकता के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने यह भी सीखा कि किस प्रकार 17वीं शताब्दी में बिना आधुनिक मशीनों के इतनी विशाल और सटीक संरचना खड़ी की गई थी।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए बताया कि शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता को पंख देने का माध्यम हैं। जब कोई बच्चा अपनी आँखों से इतिहास को देखता है, तो वह उसे रटता नहीं बल्कि आत्मसात करता है। मैं चाहती हूँ कि हमारे विद्यार्थी अपनी जड़ों और विरासत पर गर्व करें और इस भ्रमण से प्राप्त अनुभवों को अपने जीवन के दृष्टिकोण में शामिल करें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.