5:33 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी देखते -देखते महिलाओं ने बदली असली सोने की, नक़ली से कान की वाली

सीसीटीवी में कैद महिलाएं,एक को पकड़ पुलिस को सोंपा।

कोतवाली पुलिस जांच में जुटी।

उझानी-बदांयू 14 फरवरी।

कछला रोड पर एक सर्राफ के यहां आज दोपहर दो महिलाएं सोने की कान की वाली खरीदने पहुंची। दुकानदार ने एक दर्जन वालियां दिखाई, फुर्ती से महिला ने एक असली सोने की जगह नकली सोने की वाली मिला दी। व बिना कुछ लिए दुकान से उतर गई। सर्राफा कारोबारी ने देखते ही नक़ली पहचान कर खोजबीन की तो पास ही एक महिला पकडी गई एक भागने में सफल रही। इससे काफी देर बाज़ार में अफ़रा-तफ़री का माहौल रहा।

जानकारी के अनुसार कछला रोड पर एक सर्राफा कारोबारी के यहां दो महिलाएं पहुंची ओर सोने की कान की वालियां खरीदने की इच्छा जताई। दुकानदार ने आठ दस जोड़ी वाली दिखाई,एक महिला ने सफाई से असली वाली को पास रखीं नकली वाली से बदल दिया। व डिजाइन पसंद ना आने की कहकर निकल गई।

दुकानदार ने जैसे ही वालियां देखी एक नक़ली देख महिलाओं को देखने कर्मचारियों को भेजा। पास के बाजार में दोनों महिलाएं मिल गई। एक भागने में सफल रही दूसरी को पकड़कर पुलिस को सोंप दिया गया है। पुलिस महिला से दूसरी महिला की जानकारी जुटा रही है। वही सर्राफा कारोबारी के सीसीटीवी फुटेज को भी देखा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस