10:31 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

महाशिवरात्रि- एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह ने लिया कछला गंगा घाट पर सुरक्षा का जायजा

उझानी-बदांयू 13 फरवरी।

आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ बृजेश कुमार सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ देवेन्द्र कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार एवं पुलिस बल के साथ महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण/निरीक्षण निरीक्षण किया।

इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा,सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कहा कि कांवड़ यात्रा/गंगा घाट पर बढ़ रही महिला श्रद्धालुओं की संख्या के दृष्टिगत सुरक्षा/कानून व्यवस्था पर सतर्क दृष्टि रखी जाये व कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े,इसके लिए डियूटी में लगे अधि0/कर्म0गण को आवश्यक आदेश/निर्देश दिये गये । श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन,पार्किंग/यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये । सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने,भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने हेतु निर्देश दिए गए । वाहनों के आवागमन हेतु यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन एक्सप्रेस