आगरा में पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, फंदे पर लटकाकर रचाई आत्महत्या की साजिश
यूपी के आगरा में वेलेंटाइन वीक के दौरान 24 वर्षीय लवकेश की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी गौरी और उसके प्रेमी सुन्दर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आधी रात लवकेश ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद विवाद हुआ। इसी दौरान पत्नी गौरी और प्रेमी सुन्दर ने मिलकर लवकेश की हत्या कर दी और शव को फांसी के फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
