5:17 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

अलापुर। थाने में हुई पीस कमेटी की मीटिंग

थाने में हुई पीस कमेटी की मीटिंग
अलापुर। होली और रमजान के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। थाना परिसर में क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों और धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में एसडीएम धर्मेन्द्र कुमार और क्षेत्राधिकारी के.के. तिवारी ने मौजूद लोगों से अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया।
थाना प्रभारी माधो सिंह बिष्ट ने त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने सभी से मिल-जुलकर रहने की अपील की।

विज्ञापन एक्सप्रेस