10:21 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी के बुद्ध बाज़ार में जेबकतरे सक्रिय, महिला का पर्स काट निकाले 15 सो रूपये

बेतहाशा भीड़ में चोर उचक्के सक्रिय, हर बुधवार को होती है घटनाएं, सुरक्षा व्यवस्था शून्य।

उझानी-बदांयू 11 फरवरी।

नगर के रामलीला ग्राउंड में हर बुधवार को लगने वाले बुद्ध बाज़ार में सुरक्षा व्यवस्था शून्य रहने का फायदा चोर जेबकतरे उठा रहे हैं। महिलाएं भीड़ में खरीदारी में व्यस्त रहती है। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर ही आज दोपहर एक महिला के पर्स में ब्लेड मारकर उसमें रखे 15 सो रूपये लेकर जेबकतरा रफूचक्कर हो गया।

नगर के भदवार गंज निवासी रिंकू सागर की पत्नी सोनी खरीददारी को बुध बाज़ार गई। वहां लगे रेडीमेड के फड पर सामान खरीदने को रूक गई। वह कपड़े देखने में व्यस्त हो गई भीड़ का फायदा उठाकर एक जेबकतरे ने उनके कंधे पर लटके लेडीज़ पर्स में ब्लेड से कट लगाकर उसमें रखे 15 सो रूपये पर हाथ साफ कर दिया।

सोनी ने कपड़े खरीद कर रूपए देने को पर्स खोला तो उसमें रुपए गायब थे पर्स में ब्लेड से बडा कट लगा हुआ था। काफी देर खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता ना चल सका।——–

बुध बाज़ार में ना पुलिस ना लगे सीसीटीवी कैमरे।

सुरक्षा की नजर से देखा जाए तो रामलीला ग्राउंड में लगने वाले बुद्ध बाज़ार में ना किसी पुलिस कर्मी की ड्यूटी रहती है,ना कोई सीसीटीवी कैमरा लगा है। ना ही आग से बचने को समुचित इंतजाम है जबकि हजारों की भीड़ रहने पर भी प्रसाशन की नज़र नहीं जाती। किसी दिन भगदड़ हुई तो प्रसाशन को संभालना मुश्किल होगा। वक्त रहते समुचित प्रबंध होने चाहिए।

विज्ञापन एक्सप्रेस